फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आग की भेंट चढ़ गए सेब के 400 और चीड़ के 10 पेड़

Thu, 28 Dec 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सलूणी की डांड पंचायत के जंगल में लगी आग को बुझाते स्थानीय लोग।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। भंजराड़ू बस स्टैंड के नीचे घासनी में लगी आग की चपेट में आने से उद्यान विभाग की ओर से लगाए गए सेब के करीब 400 पेड़ नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र के तहत चीड़ के भी करीब 8 से 10 पेड़ जल गए हैं। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम फायरमैन की अगुवाई में मौके पर पहुंची। उद्यान विभाग के कार्यालय और आवास के 12 कमरों को आग से बचाया। अग्निशमन विभाग के जवान और ग्रामीण देरशाम तक आग बुझाने में जुटे रहे। उपमंडल अधिकारी चुराह ने संबंधित पटवारी और उद्यान विभाग के अधिकारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वीरवार दोपहर करीब पौने एक बजे भंजराड़ू बस स्टैंड के नीचे घासनी में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। सूखी घास में यह आग फैल गई और कुछ ही देर में उद्यान विभाग की ओर से लगाए गए करीब 400 पेड़ों को नष्ट कर दिया।
विभागीय विशेषज्ञों की मानें तो आग के सेंक से सेब के पेड़ खराब हो जाते हैं। आठ से 10 चीड़ के पेड़ भी आग की भेंट चढ़ गए। आग धीरे-धीरे उद्यान विभाग के कार्यालय की ओर बढ़ने लगी। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों ने चुराह प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायरमैन लेखराज, सतपाल, चालक राजू, गृहरक्षक अश्वनी कुमार की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। अग्निशमन विभाग के जवानों के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे। शाम 6:30 बजे टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के फायरमैन लेखराज ने बताया कि टीम ने करीब 40 लाख की संपत्ति को बचाने में सफलता पाई है। जंगल की आग की भेंट सेब के पेड़ और चीड़ के पेड़ चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान प्रसार अधिकारी देवी सिंह ने बताया कि शरारती तत्वों की ओर से लगाई गई आग की चपेट में आने से सेब के 400 पेड़ नष्ट हुए हैं। उपमंडलाधिकारी नागरिक ने नुकसान का आकलन करने के लिए शुक्रवार को पटवारी और विभागीय कर्मी को निर्देश जारी किए हैं।

चंबा में सलूणी की डांड पंचायत के जंगल में लगी आग को बुझाते स्थानीय लोग।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें