फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रवीन को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। वाहन दुर्घटना के शिकार पुलिस विभाग के कांस्टेबल प्रवीन टंडन का शनिवार को पार्थिव देह उनके पैतृक गांव ओसल में पहुंचने पर हर किसी की आंख नम हो गई। परिजनों सहित रिश्तेदारों का रो-रोक कर बुरा हाल हो गया। अपने लख्ते जिगर को मौत की नींद सोए देखकर माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी और बच्चों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान सभी उन्हें ढांढ़स बंधाते हुए नजर आए। भाई की अंतिम यात्रा में छोटे भाई ने अर्थी को कंधा दिया। प्रवीण टंडन अमर रहे के नारे लगाते हुए अर्थी को पैतृक श्मशानघाट तक पहुंचाया गया जहां पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पुलिस जवानों की टुकड़ी ने मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर हवा में गोलियां चलाईं। इस मौके पर विधायक डीएस ठाकुर, डीएसपी हेमंत ठाकुर, एसएचओ जगबीर सिंह सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे। इससे पहले प्रवीण के बेटे ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा कुमारी ने प्रवीण के घर जाकर उनके परिवारों को सांत्वना दी। बाथरी, देवीदेहरा, बनीखेत और गोली के व्यापारियों ने शनिवार को दुकानें बंद रख कर शहीद प्रवीण टंडन को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि तरवाई पुल के पास गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से प्रवीण सहित छह पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। यह हादसा शुक्रवार को पेश आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें