फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरू में भूस्खलन, एक घंटा बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शनिवार को सुबह केरू पहाड़ के समीप भूस्खलन होने से एक घंटा यातायात प्रभावित रहा। जबकि, जिले के अन्य 42 मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही दो से तीन घंटों तक ठप रही। मार्ग बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर तक अधिकतर मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया था। वहीं, दूसरी तरफ विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

केरू में शनिवार सुबह भूस्खलन होने से पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे एक घंटे के लिए बाधित रहा। इसके अलावा चंबा-साहो, कीड़ी-लग्गा, सराहन-रान-जुम्हार संपर्क मार्ग सिरणा, चनेड़ चमड़ोली, चंबा-तीसा, तीसा-सत्यास, तरेला-गुईला, बैरागढ़-देवीकोठी, झज्जाकोठी-मतियुंड, रखालू-जसौरगढ़, शाव-भड़वास आदि संपर्क सड़कों पर सुबह दो से तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। गौरतलब है कि जिले में पिछले दो दिन से बारिश का क्रम जारी है। इससे जहां लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है तो वहीं, पहाड़ दरकने के कारण यातायात व्यवस्था पर भी विपरीत असर पड़ा है। एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा का कहना है कि शनिवार को सुबह केरू के पास भूस्खलन हुआ था। मौके पर मशीनरी होने के कारण ज्यादा समय तक हाईवे बाधित नहीं रहा।
विज्ञापन

एडीएम अमित मेहरा का कहना है कि बारिश के कारण यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें