फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी बलोरा सड़क पर भूस्खलन, यातायात बाधित

Fri, 18 Sep 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी-बलेरा सड़क मार्ग पर घुडासप्पड के पास बीती रात भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया। पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ जाने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

रात के समय मार्ग बाधित होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग ने सुबह सड़क मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन और कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। सड़क बहाल होने के बाद डलहौजी और बलेरा के बीच वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्ग बहाल करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें