फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गजनूई गांव में बाढ़ जैसे हालात, 15 घर करवाए खाली

Wed, 03 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
गजनूई गांव में बाढ़ के बाद की हालत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। लगातार मूसलाधार बारिश ने ग्राम पंचायत बख्तपुर के गजनूई में भारी तबाही मचा दी। घरों में मलबा और पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात बन गए और प्रशासन ने मंगलवार रात को ही 15 घर खाली करवाने पड़े। इन परिवारों को अर्पणा अस्पताल में अस्थायी तौर पर ठहराया है।
विज्ञापन

प्रभावित खेमराज, ओम प्रकाश, देस राज, मनोज कुमार, राज कुमार, धनो राम, पवन कुमार, बबलू और दीपक कुमार ने बताया कि उन्हाेंने डर-डर कर रात गुजारी। उन्हें डर सताता रहा कि उनके घर बाढ़ में न बह जाएं। ग्राम पंचायत बख्तपुर के प्रधान उद्मम सिंह ने बताया कि पंचायत में करीब 15 घरों को खतरा पैदा हो गया है। कई घरों में पानी और मलबा पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें