फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नए बस स्टैंड से चौगान तक लिफ्ट के लिए जमीन उपयुक्त

Mon, 01 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजधानी शिमला की तर्ज पर अब चंबा के नए बस स्टैंड से चौगान तक लोगों को लिफ्ट की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए सिविल इंजीनियरों की टीम ने बस स्टैंड, तत्वानी, हाईवे और चौगान के पास जमीन के नमूने लिए हैं और इस भूमि को लिफ्ट बनाने के लिए उपयुक्त पाया है।
विज्ञापन

लिफ्ट स्थापित होने से बुजुर्ग, बच्चों और अन्य बीमार लोगों को कसाकड़ा के रास्ते चढ़ाई चढ़ने से छुटकारा मिल जाएगा। जानकारी के अनुसार उपायुक्त के निर्देशों के बाद नगर परिषद चंबा ने लिफ्ट बनाने की कवायद शुरू कर दी है और फिजिबिलिटी चेक करवाने के लिए सिविल इंजीनियरों को बुलाया। सिविल इंजीनियरों की हरी झंडी के बाद नगर परिषद ने उन्हें लिफ्ट बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। एस्टीमेट बनने पर लिफ्ट स्थापित करने के लिए बजट की व्यवस्था होगी।

लिफ्ट स्थापित करने के सपने लंबे समय से देखे और दिखाए जा रहे हैं। यदि यह धरातल पर होता है तो इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बीमारजनों को राहत मिलेगी। सत्य प्रकाश, प्रबुद्धजन
विज्ञापन

न्यू बस स्टैंड से लेकर शहर में पहुंचने की एवज में टैक्सी चालकों को 250 रुपये चुकता करने पड़ते हैं। यह गरीब लोगों के वश की बात नहीं होती है। ऐसे में लिफ्ट स्थापित होना बड़ी राहत होगा। वेद ब्यास, प्रबुद्धजन

लिफ्ट स्थापित होती है तो लोगों को पैदल आवाजाही करते हुए शहर और न्यू बस स्टैंड तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। मुकेश बेदी, प्रबुद्धजन
नप चंबा को इस निर्णय को साकार करते हुए धरातल पर उतार कर जिला के लोगाें को बड़ी राहत प्रदान करनी चाहिए, जो कि लोगाें के लिए अनिवार्य है। जयराम, प्रबुद्धजन।

फिजिबिलिटी चेक करने के लिए बुलाई इंजीनियरों की टीम ने शहर में भूमि को उपयुक्त बताया है। एस्टीमेट बनने से बजट का प्रावधान करवा इसे धरातल पर उतारा जाएगा। लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभदायक साबित होगी। राखी कौशल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें