फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों को भूमि सुधार योजना से मिलेगी राहत : मुकेश

Thu, 11 Sep 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
​किहार पहुंचने पर उपायुक्त का स्वागत करते ग्रामीण: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत किहार, भांदल और आसपास की पंचायतों में बारिश से हुए नुकसान का उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने वीरवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि जिन लोगों के खेत और मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भूमि सुधार योजना के अंतर्गत राहत राशि के साथ भूमि भी प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि जिले में नुकसान के लिए सरकार ने अभी तक 15 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मकान क्षति के अनुसार प्रभावितों को एक से सात लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम चंद्रवीर सिंह, तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर और बीडीओ सलूणी कंवर सिंह व ग्राम पंचायत किहार की प्रधान रेखा देवी, किशन और भोटी देवी अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें