फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भलेई कॉलेज के लिए भवन की तलाश शुरू

विज्ञापन
हिंदी दिवस पर शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित छात्राएं।
विज्ञापन
भलेई में कॉलेज शुरू करने के लिए भवन की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए कार्यकारी प्राचार्य सुमन बेदी ने प्रयास तेज कर दिए हैं। कॉलेज में कक्षाएं इसी सत्र से शुरू होंगी। शुरुआत कला संकाय से की जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देशों के मुताबिक कॉलेज प्रशासन को जल्द इसके लिए भवन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद कॉलेज प्रशासन जगह-जगह भवन को लेकर दस्तक दे रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल, यह तय है कि यह कॉलेज भलेई या ब्रंगाल में ही चलेगा।       
गत अप्रैल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भलेई माता के नाम से भलेई में कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। घोषणा के कुछ दिन बाद इसके लिए अधिसूचना भी जारी हो गई। अधिसूचना में इसी साल से कॉलेज का पहला सत्र शुरू करने के निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों के मुताबिक ही कॉलेज प्रशासन कार्य कर रहा है। कॉलेज प्राचार्य ने दावा किया है कि आगामी दो दिन के भीतर जगह तलाश ली जाएगी। उधर, चंबा कॉलेज की प्राचार्य सुमन बेदी ने बताया कि भलेई कॉलेज के लिए उन्हें अतिरिक्त चार्ज मिला है। उन्होंने बताया कि कॉलेज सत्र इसी साल से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज के लिए भवन देखा जा रहा है। आगामी दो दिन के भीतर भवन तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें