फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-चुवाड़ी सुरंग के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

Thu, 13 Aug 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में भटियात के तुरकड़ा में जिला स्तरीय वन महोत्सव के दौरान मोजूद लोग।स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
2600 करोड़ से बनेगी 13 किलोमीटर लंबी सुरंग : कुलदीप पठानिया
विज्ञापन


द्रमण-चुवाड़ी-चंबा वाया जोत सड़क मार्ग को एनएचएआई के अधीन लाने का प्रयास जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग परियोजना को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस सुरंग की डीपीआर पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अब इस परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि लगभग 2600 करोड़ की लागत से बनने वाली करीब 13 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का निर्माण बीओटी आधार पर किया जाएगा। यह सुरंग बनने के बाद चंबा से चुवाड़ी की दूरी काफी कम हो जाएगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। द्रमण-चुवाड़ी-चंबा वाया जोत सड़क मार्ग को एनएचएआई के अधीन लाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे इस क्षेत्र में लोगों को बेहतर रोड कनेक्टिविटी की सुविधा हासिल हो सकेगी और यात्रा सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें