फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ललिता मिस फेयरवेल, नीलांजना बनीं मिस पर्सनालिटी

Wed, 06 Dec 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में शकुंतला नर्सिंग कॉलेज के सालाना  सामारोह के दौरान प्र​शिक्षु।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शकुंतला नर्सिंग कॉलेज की अंतिम वर्ष की प्रशिक्षित नर्सिंग छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन शिव शक्ति पैलेस परेल में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ललिता को मिस फेयरवेल, नीलांजना को मिस पर्सनालिटी, काजल को बेस्ट कास्ट्यूम और दामिनी को मिस चार्मिंग का खिताब दिया गया। नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन नवीन चोणा और डायरेक्टर आभा चोणा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। छात्राओं ने राजस्थानी, भंगड़ा और बॉलीवुड गानों पर नृत्य से खूब समां बांधा। अंतिम वर्ष की छात्राओं ने अपने चार वर्ष का अनुभव सभी के साथ साझा किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य अंजू ठाकुर ने छात्राओं के चार वर्ष की नर्सिंग ट्रेनिंग के सफर को सराहा। बताया कि शकुंतला नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं अपनी मेहनत से नर्सिंग ऑफिसर बनकर एआईआईएमएस भोपाल, जम्मू, भटिंडा, आईजीएमसी शिमला, नेरचौक मंडी, चंबा मेडिकल कॉलेज और सीएचओ. बनकर राज्य के विभिन्न जिलों में सेवाएं दे रही हैं। कॉलेज के चेयरमैन नवीन चोणा, निदेशक आभा चोणा, सचिव शिवांक शर्मा, ट्रस्टी वसीम मिर्जा और सुनील शर्मा ने अंतिम वर्ष की छात्राओं को विभिन्न टाइटल से नवाजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें