फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 16 युवाओं को मिली निजी कंपनी में नौकरी

Wed, 06 Dec 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
रोजगार कार्यालय चंबा में साक्षात्कार के दौरान मौजूद बेरोजगार और अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें दो निजी कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधि 170 पद भरने के लिए युवाओं के साक्षात्कार लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

परिसर साक्षात्कार में 29 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। साक्षात्कार से पहले युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग की। साक्षात्कार में वर्धमान कंपनी में छह युवाओं का चयन हुआ। सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए दस युवा चयनित किए गए। यह जानकारी कार्यवाहक जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के बाद चयनित युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर दिए गए। वहीं, वीरवार को रोजगार उप कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार होंगे। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे बढ़-चढ़ कर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें