फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्कडमंडी से खज्जियार का ईलाका अब होगा लोनिवि चंबा डिविजन के अधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। लक्कड़मंडी से लेकर खज्जियार का क्षेत्र अब अब लोनिवि मंडल चंबा के अधीन आ गया है। पहले यह क्षेत्र डलहौजी मंडल के अधीन आता था। इस वजह से खज्जियार के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंबा डिविजन की ओर से सर्दियों में खज्जियार मार्ग बंद होने पर खज्जियार मुख्यालय तक ही बहाल किया जाता था। जबकि खज्जियार से लेकर लक्कड़मंडी तक मार्ग बहाल होने में महीनों लग जाते थे। प्रदेश सरकार की नई अधिूचना के मुताबिक अब इस मार्ग को भी चंबा मंडल ही खोलेगा।
इसको लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सदर विधायक पवन नैयर का आभार जताया है। इतना ही नहीं खज्जियार में स्थित लोनिवि का प्रथम श्रेणी विश्राम गृह जो पहले डलहौजी डिविजन के अधीन आता था, अब वह भी चंबा मंडल के अधीन आएगा।
विज्ञापन

सदर विधायक पवन नैयर ने बताया कि उन्होंने उपरोक्त क्षेत्र को चंबा मंडल के अधीन करवाने को लेकर खज्जियार की जनता से वायदा किया था। इसे उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोग से पूरा कर दिया है।
लोनिवि के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि खज्जियार से लक्कड़मंडी का क्षेत्र अब डलहौजी की जगह चंबा मंडल के अधीन होगा। इसको लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें