फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूल में अध्यापकों की कमी, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय उच्च पाठशाला जुम्हार में स्टाफ की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पवन कुमार की अगुवाई में एडीएम चंबा अमित मेहरा से मिला। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि स्कूल में मौजूदा समय में अस्सी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन कुछ समय पहले डीएम, टीजीटी अध्यापक और शारीरिक शिक्षक का तबादला कर दिया गया है। ऐसे में इन पदों को अभी तक भरा नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सीमा कुमारी चमन सिंह, रूको राम, रेखा देवी, आतो और बबली ने बताया कि इसके बारे में वे कई बार शिक्षा विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शिक्षा विभाग को स्कूल में अध्यापकों की तैनाती के बारे में निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें