फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संगेरा-भाला मार्ग पर क्रैश बैरियर का अभाव

Wed, 11 Feb 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बिना क्रैश बेरिअर हादसे को न्यौता देता संगेरा-भाला मार्ग।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। संगेरा-भाला मार्ग पर सराहन पंचायत घर के समीप सड़क के किनारे क्रैश बैरियर न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां गहरी खाई के साथ सड़क संकरी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर पहले भी तीन वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि सौभाग्य से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसों ने खतरे की गंभीरता को उजागर कर दिया है। सड़क के आसपास रिहायशी मकान हैं।
स्थानीय निवासी अजय कुमार, सकलेन, यूसफ, राजेश कुमार, हंसराज, मनोज कुमार, जितेंद्र और सुधीर कुमार आदि ने बताया कि बच्चे अक्सर पंचायत घर के पास खेलते हैं। यदि वाहन अनियंत्रित हुआ तो सीधे खाई में गिर सकता है। ऐसे में क्रैश बेरियर का अभाव गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त डंगा तो लगा दिया है, लेकिन सुरक्षा के लिए जरूरी क्रैश बेरियर अब तक नहीं लगाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को इस संबंध में सूचित किया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी है और जल्द ही वहां क्रैश बेरियर लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें