फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निर्माणाधीन इमारत से गिरा मजदूर, उपचार के दौरान मौत

Wed, 23 Sep 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
काम करते समय अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल, पीएचसी बनीखेत में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में बुधवार को निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय 49 वर्षीय मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान पीएचसी बनीखेत में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देव राज निवासी सकरेरा, तहसील डलहौजी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। देव राज निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथी मजदूर उन्हें तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत ले गए। यहां तैनात चिकित्सक विश्व दीपक कंवर ने बताया कि देव राज को बेहद गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डलहौजी अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें