फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलका स्कूल का भवन तोड़कर बनेगी प्रयोगशाला

Wed, 17 Feb 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/तेलका (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका स्कूल में भवन निर्माण को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार अजय पराशर ने तेलका स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने युवा मंडल तेलका व स्कूल प्रशासन के बीच चल रहे विवाद को सुलझाया।
विज्ञापन


तेलका स्कूल में ऑटोमोबाइल विषय के भवन के लिए बजट का प्रावधान हो चुका है। इसके अलावा स्कूल में एक प्रयोगशाला भी बनाई जानी है। ऑटोमोबाइल विषय व प्रयोगशाला के भवन का निर्माण कार्य स्कूल प्रशासन ने स्कूल के मैदान में शुरू करवाया था। जिसे युवा मंडल कमेटी तेलका के सदस्यों ने बंद करवा दिया था। उनका मानना था कि मैदान में भवन निर्माण से मैदान छोटा हो जाएगा।

इस बात को लेकर स्कूल प्रशासन व युवा मंडल के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद को सुलझाते हुए तहसीलदार अजय पराशर ने निर्णय सुनाया कि तेलका स्कूल के पुराने भवन को डिसमेंटल उसके स्थान पर ही  ऑटोमोबाइल व प्रयोगशाला बनाई जाएगी। इससे स्कूल मैदान भी बच जाएगा। इस  अवसर पर व्यापार मंडल तेलका के अध्यक्ष देश राज, युवा मंडल सदस्य कृष्ण  ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार, बृजलाल, पवन कुमार, विपन कुमार, कश्मीर सिंह राणा सहित कई वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें