फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 53 लाख से बनेगा कुंडी नाला पुल, तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य

Sat, 10 Oct 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कुंडी नाला में पुल का पुनर्निर्माण कार्य में जुटी जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
बरसात में बह गया था पुल, जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे थे बसें और अन्य वाहन
विज्ञापन

तीसा-सलूणी वाया हिमगिरि मार्ग पर निर्माण कार्य तेज, लोगों में जगी बड़ी राहत मिलने की आस
संवाद न्यूज एजेंसी
हिमगिरी (चंबा)। तीसा और सलूणी उपमंडलों को वाया हिमगिरी जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कुंडी नाला पुल का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग करीब 53 लाख रुपये की लागत से पुल तैयार करवा रहा है।
विभाग ने तीन माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष बरसात के दौरान कुंडी नाला में आई बाढ़ के कारण पुल पूरी तरह बह गया था। इसके बाद से इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो रही थी। पुल के अभाव में वाहन चालकों को नाले के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा था। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों सहित छोटी गाड़ियों के चालकों को भारी पत्थरों, पानी और दलदल के बीच से वाहन निकालने पड़ते थे। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती थी।
नाले में पानी का स्तर बढ़ने या दलदल होने पर वाहनों के फंसने की आशंका बनी रहती थी। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तीसा और सलूणी के बीच इस मार्ग से सफर करने वाले लोगों को पुल के दोबारा बनने का इंतजार था। अब निर्माण कार्य में तेजी आने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की आस जगी है।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि करीब 53 लाख रुपये की लागत से कुंडी नाला पुल का निर्माण करवाया जा रहा है। कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग का प्रयास है कि आगामी तीन माह में पुल तैयार कर लिया जाए, ताकि मार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारू हो सके।
विज्ञापन

जिला परिषद किहार वार्ड की सदस्य कमली योगी ने पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग का आभार जताया। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि लंबे समय से परेशानी झेल रहे क्षेत्रवासियों को जल्द सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें