फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुलदीप शर्मा ने इना बड़ियां जो तुड़का लाणा...गीत पर नचाया चंबा

विज्ञापन
चंबा मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंडाल में बैठ कार्यक्रम का आनंद लेते लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या मंगलवार को हिमाचली लोक संस्कृति, बॉलीवुड गीतों और हास्य का शानदार संगम बन गई। नाटी किंग कुलदीप शर्मा समेत अन्य कलाकारों की दमदार प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों को अपनी सीटों से उठने नहीं दिया।
विज्ञापन

हिमाचली गीतों पर जहां पूरा पंडाल झूम उठा, वहीं बॉलीवुड और पंजाबी धुनों पर युवाओं ने जमकर तालियां बजाईं। कांगड़ा के हास्य कलाकार विशाल ने अपने चुटीले अंदाज से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
कार्यक्रम की शुरुआत हिमाचली गायक कुलदीप शर्मा ने सतगुरु वंदना से की। इसके बाद उन्होंने रूपमति, शिल्पा शिमले वालिए, इना बड़ियां जो तुड़का लाणा और रोहड़ू जाना मेरी अमिए जैसे लोकप्रिय हिमाचली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

गायक नितिश राजपूत ने राझेयां वे, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी, सोण दा महीना चढ़ेया और सावन में लग गई आग जैसे गीतों से युवाओं में जोश भर दिया। लोक गायक राज जैरी ने सजना आ सजना, तेरा मेरा लगन, जंगली रे जोगी और कांगड़ी नॉन-स्टॉप गीतों से खूब वाहवाही लूटी।
वहीं, सुभाष प्रिंस ने सबसे आगे होंगे हिंदोस्तानी, बिजुरिया, जीने के हैं चार दिन और लंदन ठुमकदा पर शानदार प्रस्तुति दी। पम्मी ठाकुर ने इश्क है पानी का एक कतरा और हिमाचली नॉन-स्टॉप गीतों से समां बांध दिया।
सांस्कृतिक संध्या का आगाज पारंपरिक कुंजड़ी-मल्हार से हुआ। कलाकार राजिंद्र कुमार ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को हिमाचली लोक संस्कृति की मिठास से रूबरू कराया। इसके बाद अरविंद्र चौहान, सिमन कुमारी, निशा कुमारी, श्याम कुमार, समीर, ज्योति देवी, प्रिया, अंकुश शर्मा और जितेंद्र सिंह ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
नृत्य प्रस्तुतियों में आस्था कुमारी, अमन वर्मा, दीपशिखा, शिवाली ठाकुर, प्रतीक, कीर्ति और प्रांजल जरयाल ने रंगारंग प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं, साहिल कुमार और सौरव भट्ट ने बांसुरी की मधुर धुनों पर पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें