फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कोहलड़ी के नीरज ने बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत कोहलड़ी के होनहार छात्र नीरज शर्मा ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आईआईटी दिल्ली में प्रवेश पाया है। नीरज को इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित संस्थान में स्थान मिला है। इससे उनके गांव और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दयानंद मठ स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय शिमला से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ नीरज ने गेट जैसी कठिन राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा भी उत्तीर्ण की। नीरज अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। उनके पिता शास्त्री अध्यापक और माता आंगनबाड़ी अध्यापिका के पद पर हैं। नीरज का मानना है कि यदि मेहनत सच्ची लगन से की जाए तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें