फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कियाणी के बगोड़ी दो मंजिला मकान जलकर राख, आग बुझाते युवक झुलसा

Fri, 29 Dec 2023 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में कियाणी के बगोड़ी में मकान में लगी आग से जला सामान।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत कियाणी के बगोड़ी गांव में आग की चपेट में आने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। निचली मंजिल में दुकान तो ऊपरी मंजिल में कमरे बनाए गए थे।
विज्ञापन

इसमें वीरवार रात करीब 11:00 बजे अचानक आग भड़क गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मकान में भड़की आग को पानी की बौछार कर बुझाया, लेकिन तब तक मकान जल चुका था। आग बुझाते समय एक युवक भी झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत ठीक है।

मकान में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वीरवार रात को मकान में आग भड़की तो परिवार के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। दमकल विभाग ने रात को घटनास्थल पर जाकर आसपास के घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। पुलिस ने मकान के मालिक सहित आसपास के लोगों के बयान कलमबद्ध किए हैं। अभी तक इस अग्निकांड में 12 लाख के नुकसान का आकलन बनाया गया है। हालांकि, प्रशासन की तरफ से राजस्व विभाग को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरा आकलन तैयार होने के बाद ही प्रभावित परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, फायर अधिकारी चंबा राकेश ठाकुर ने बताया कि कियाणी के बगोड़ी गांव में वीरवार रात को मकान में आग लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के लिए पहुंच गई। उनके पहुंचने से पहले मकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। उन्होंने पहुंचते ही मकान की आग को बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें