फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किहार-सलूणी-डलहौजी बस को वाया टांडा चलाया जाए

Wed, 13 Aug 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। किहार-सलूणी-डलहौजी चलने वाली सरकारी बस को टांडा तक चलाया जाए। यह मांग समाजसेवी दिनेश कुमार ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष रखी। दिनेश कुमार ने कहा कि विकास खंड सलूणी की 44 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। ऐसे में उनकी लंबे समय से मांग है कि टांडा के लिए सरकारी बस चलाई जाए, ताकि लोगों को टैक्सी या निजी वाहन में अधिक किराया देकर न जाना पड़े। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मांग पर अवश्य विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें