चंबा। नाबालिग के अपहरण के मामले में अदालत ने आरोपी युवक को 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दो दिन पहले युवक जिला मुख्यालय के साथ लगती पंचायत में नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से भगा ले गया था। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।
शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग का चंबा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसमें नाबालिग से दुराचार की पुष्टि हो गई है। इसको लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।
हालांकि युवक के खिलाफ पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने का मामला पहले ही दर्ज कर रखा था। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया। यहां न्यायाधीश ने युवक को 31 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि की है।