फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुराने बस स्टैंड में युवाओं के बीच चले लात-घूंसे

Sun, 08 Oct 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पुराना बस अड्डा के पास लड़ाई झगड़ा करते युवक।स्त्रोत:सोशल मिडिया विडियो ग्रैब
विज्ञापन
चंबा। पुराने बस अड्डे में युवकों के बीच लात-घूंसे चलने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें तीन से चार युवक एक अन्य युवक पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

इस लड़ाई में युवक को कितनी चोट लगी, इसको लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। यह मामला भी पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया है। हालांकि, दो दिन पहले रात को हुई लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। आखिरकार युवाओं में किस बात को लेकर लड़ाई हुई, इसको लेकर किसी को भी जानकारी नहीं है। शहर के मुख्य स्थान पर इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। इसको लेकर जब थाने में पता किया तो वहां से जानकारी दी गई लड़ाई झगड़े का ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें