वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते सुनील जरयाल। -संवाद
चंबा। दंगल मेला कियाणी में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुखरी और कियाणी की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबला पांच सेटों तक चला, जिसमें कभी पुखरी तो कभी कियाणी की टीम हावी रही। अंततः कियाणी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि न्यू पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील जरयाल उपस्थित रहे। दंगल कमेटी प्रधान सुरजीत सिंह ने उन्हें बैज और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, खेलों में सक्रिय भागीदारी करने और उच्च खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है, जो उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने और सही निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।