चंबा। खुंडी माता जातर मेले के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। एचआरटीसी प्रबंधन नकरोड़ से चांजू तक विशेष बस चलाएगा। निगम की ओर से 19 अगस्त को यह बस नकरोड़ भेजी जाएगी। यहां से बस 21 अगस्त तक नियमित रूप से दौड़ेगी।
निगम के मुताबिक एक बस रूट पर पहले चल रही है। ऐसे में एक विशेष के दौड़ने से दो बसें हो जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। उन्हें किसी तरह की परेशानी पेश नहीं आएगी।
जानकारी के अनुसार 19 अगस्त से खुंडी जातर मेला शुरू होने जा रहा है। इसमें चंबा शहर से लोग वाया कुड़था होकर यात्रा करते हैं, दूसरी तरफ चांजू से भी आवाजाही करते हैं। चुराह से काफी संख्या में श्रद्धालु आवाजाही करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए निगम की ओर से अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि निगम की ओर से जिले में होने वाले मेलों और धार्मिक यात्राओं के लिए विशेष बसों का प्रावधान किया जाता है। आरएम शुगल सिंह का कहना है कि नकरोड़ से चांजू के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जा रही है। बताया कि यात्रा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।