बीकानेर में राष्ट्रीय सेमिनार में खेमराज ने पढ़ा शोधपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। राजस्थान के बीकानेर में राष्ट्रीय सेमिनार में खेमराज ने शोध पत्र पढ़ा। खेमराज पुत्र पुन्नू चुराह क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चांजू के गांव पधर के रहने वाले हैं। यह सेमिनार हाल ही में आयोजित हुआ है। वह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। यह शोध पत्र डॉ. अंजलि वर्मा के निर्देशन में तैयार किया गया जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। इस शोध पत्र का जो विषय अभिलेखीय स्रोतों के माध्यम से पश्चिमी हिमालयाई क्षेत्र में सबाल्टर्न आवाजों को समझना था। इसमें हिमाचल प्रदेश अभिलेखागार में मौजूद स्रोत के माध्यम से सबाल्टर्न इतिहास अध्ययन को क्षेत्रीय रानियों की पहचान के साथ तुलना करके प्रस्तुत किया गया।