फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नप के दफ्तर में स्वच्छता पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद कार्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत आयोजित बैठक में विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। वहीं संबंधित पक्षों से फीडबैक भी लिया गया। साथ ही कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने हेतु सभी गार्बेज ठेकेदारों को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करना सुनिश्चित करें। उधर, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। अपना गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही सफाई साथी को दें। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने की। इसमें स्वयं सहायता समूहों, वार्ड सफाई ठेकेदारों, सुपरवाइजर, कार्यालय स्टाफ सहित हाई फीड एजेंसी देहरादून के स्टेट कोऑर्डिनेटर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें