फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कबड्डी में खेलो इंडिया केंद्र की टीम ने मारी बाजी

Sun, 30 Aug 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में खेल दिवस के उपलक्ष पर साइ्रकिल रैली के दौरान विजेता को मेडल पहना सम्मानिपत करते मुख्यत
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद की स्मृति में करवाईं खेल गतिविधियां, 162 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

बैडमिंटन से लेकर कबड्डी तक हुए मुकाबले, विजेताओं को मिलेंगे 21,600 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेजर ध्यानचंद की स्मृति में जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कार्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का रविवार को समापन हो गया। 28 से 30 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिताओं में 162 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस दौरान बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, रस्सी कूद और साइकिल रैली में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
29 अगस्त की शाम आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य विजेता और सिद्धार्थ उपविजेता रहे। महिला एकल वर्ग में अंकिता ने पहला और रिधिमा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

30 अगस्त को जिला मुख्यालय में साइकिल रैली, एथलेटिक्स और बास्केटबाल प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं, खेलो इंडिया केंद्र चमीणु में कबड्डी, रस्साकशी और रस्सी कूद के मुकाबले करवाए गए। कबड्डी में खेलो इंडिया केंद्र की टीम विजेता और संकल्प अकादमी की टीम उपविजेता रही। महिला रस्साकशी में खेलो इंडिया केंद्र प्रथम और चमीणु गांव की टीम द्वितीय रही। रस्सी कूद के महिला वर्ग में रिंकी प्रथम और नीतू द्वितीय तथा पुरुष वर्ग में अमित शर्मा प्रथम और सोमजीत द्वितीय रहे।
पुलिस मैदान चंबा में 100 मीटर पुरुष वर्ग में विशाल प्रथम, विशाल कुमार द्वितीय और हरीश तृतीय रहे। महिला वर्ग में करुणा प्रथम, जाहिदा द्वितीय और कीर्ति तृतीय रहीं। 200 मीटर पुरुष वर्ग में विशाल, विशाल कुमार और मनोज क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में करुणा, जाहिदा और कीर्ति ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। 400 मीटर पुरुष वर्ग में पंकज शर्मा प्रथम, योगेश कुमार द्वितीय और ओमकार तृतीय तथा महिला वर्ग में पल्लू प्रथम, मंजू द्वितीय और माही तृतीय रहीं। 800 मीटर पुरुष वर्ग में पंकज शर्मा, मनोज कुमार और कार्तिक तथा महिला वर्ग में पल्लू, जिया और मंजू क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहीं।
बास्केटबाल के महिला वर्ग में तीसाबासी क्लब विजेता और शिव भूमि क्लब उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में शिव भूमि क्लब चंबा विजेता और इरावती क्लब उपविजेता रहा।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने विजेताओं को पदक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा खेल और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ युवाओं में अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। विजेताओं को कुल 21,600 रुपये की पुरस्कार राशि जल्द बैंक खातों के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें