फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: पालमपुर से चंबा आ रही बस से निकलीं चिंगारियां

विज्ञापन
चंबा में सिहुंता के पास कारघाट स्थान पर पालमपुर-चंबा परिवहन निगम की बस में अचानक आग लगने से उठत
विज्ञापन
एचआरटीसी से रूटों पर खटारा बसें न भेजने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की खटारा बसें आए दिन हादसों को न्योता दे रही हैं। बुधवार को पालमपुर से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस में सिहुंता से पीछे कारघाट नामक स्थान पर अचानक आग की चिंगारियां निकलने लगीं। सवारियों ने आग की चिंगारियां निकलती देखीं तो उनकी चीखें निकल गईं। सवारियों ने तुंरत बस चालक और परिचालक को इसके बारे में बताया। उसके बाद चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क के किनारे बस को रोक कर सवारियों को जैसे-तैसे कर सुरक्षित बाहर निकाला। बस के भीतर लगी आग को सड़क के आसपास स्थित घरों से पानी मांग कर बुझाया गया। खैर, हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। वहीं दूसरी ओर चंबा-संघणी मार्ग पर एचआरटीसी बस में तकनीकी खराबी आने से 21 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस में आई तकनीकी खराबी का पता चलने पर चालक ने बस को सड़क किनारे रोक कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

सवारियों राकेश कुमार, संजीव कुमार, प्रकाश चंद, दिलीप कुमार, हरिया राम, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि जिले के भीतर और बाहरी रूटों पर एचआरटीसी की ओर से खटारा बसों को चलाया जा रहा है। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। एचआरटीसी प्रबंधन से सवारियों ने खटारा बसें रूटों पर न भेजने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें