फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांव फिसलने से खाई में गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत खज्जियार के तहत गांव फतेहरपुर के समीप महिला की गिरने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को सामने आया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और शव का पोस्टमार्टम चंबा मेडिकल कॉलेज में करवाया। मृतक महिला की पहचान बबीता देवी पत्नी प्रसाद निवासी गांव फतेहरपुर डाकघर खज्जियार तहसील चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला शनिवार को पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। घर से ही करीब सौ मीटर दूरी पर महिला घास काट रही थी। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नीचे जा गिरी। इस दौरान अन्य लोगों ने महिला को उठाया और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस दौरान परिजनों ने किसी प्रकार का शक और संदेह नहीं जताया। एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि गिरने से महिला की मौत हुई है। मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें