फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में बेतरतीब पार्क किए वाहनों से लग रहा जाम

Thu, 27 Nov 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के खज्जियार मुख्य गेट के पास खड़े बेतरतीब पार्क किए गये वाहन और लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार के मुख्य चौक पर बेतरतीब खड़े किए वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। पुलिस की तरफ से इन वाहनों को पार्क करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसकी वजह से यह समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुमार, विशाल, सुनील, मनीष कुमार, चैन लाल, योगराज, कैलाश और प्यार सिंह ने बताया कि खज्जियार में रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही है। जाम में फंसने वाले पर्यटक दोबारा यहां नहीं आने की बात करते हैं। इसलिए पुलिस को इस दिशा में उचित कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि वाहनों को पार्क करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें