फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में सीजन का पहला हिमपात, जिले में दर्जनों सड़कें बाधित

विज्ञापन
चंबा के चुराह में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। देर रात हुई बर्फबारी और बारिश से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। इस दौरान मिनी स्ट्जिरलैंड खज्जियार में सीजन का पहला हिमपात दर्ज किया गया है। इससे यहां घूमने आने वाले सैलानियों की खुशी का ठिकाना न रहा। वहीं पांगी, भरमौर, तीसा और किहार क्षेत्र में बर्फबारी होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस दौरान यहां दो इंच से लेकर एक फीट तक बर्फ की मोटी परत बिछ गई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर बारिश और बर्फबारी से भरमौर-पठानकोट एनएच सहित दो दर्जन मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। बर्फबारी और फिसलन बढ़ने से एचआरटीसी चंबा डिपो की 9 बसें रास्ते में फंस गईं। इससे यात्रियों को खासी मशक्कत कर सामना करना पड़ा। वहीं, बर्फबारी और बारिश होने से किसानों-बागवानों के चेहरों पर खोई रौनक लौट आई है। कृषि और बागवानी विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो बर्फबारी और बारिश सेब और गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी।
भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगति, क्वारसी, चौबिया, पांगी की ऊपरी चोटियों में हिलुटवान, चक्स भटोरी, साच पास, हुडान भटोरी, मिंधल में एक फीट तक बर्फबारी हुई है। वहीं, किहार क्षेत्र की ऊपरी चोटियों गढ़ माता, खुंड़ी मराल, चोंड़ी दी घोड़ी, सौणतीथ, घारमंदराला, सिप्पीधार, मरालीधार में भी एक से डेढ़ फीट तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। लक्कडमंडी, पौलाहणी क्षेत्र, जोत, बड़ी जुम्महार, रूपली चार से आठ इंच तक, चुराह क्षेत्र में भी तीन इंच से एक फीट तक बर्फबारी हुई। जबकि, जिले के निचले क्षेत्रों में देर रात से सुबह तक बारिश का क्रम बदस्तूर जारी रहा।
विज्ञापन

भूस्खलन से आधे घंटा बाधित रह भरमौर-पठानकोट हाईवे
भरमौर-पठानकोट हाईवे लाहल के पास भूस्खलन होने से करीब आधे तक बाधित रहा। इसके अलावा चंबा-जोत, चंबा-लंगेरा, चंबा-तेलका, भरमौर-मैहला-बतौट, खड़ामुख-होली मार्ग सियूर के पास, भरमौर-कुगति, पट्टी-खुंड मार्ग, तीसा-बौंदेड़ी, तीसा-नेरा, तीसा-टेपा सहित सात मार्ग, सलूणी-तीसा मार्गों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। इसके अलावा सलूणी में चार, जोत पर दो, भरमौर में एक और तीसा में दो निगम की बसें फंसीं हैं।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि तीसा में बर्फबारी और फिसलन के चलते सात मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप है। विभागीय लेबर बंद सड़कों को खोलने के कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें