फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजियार में विद्युत बोर्ड नियुक्त करेगा दो अतिरिक्त लाइनमैन

Fri, 04 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी खजियार को अब शीघ्र ही बिजली की समस्या से निजात मिल जाएगी। विद्युत बोर्ड ने आगामी पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले दो नए लाइनमैन खजियार में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। जो कि खजियार में चौबीस घंटे बिजली मुहैया करवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले खजियार में अक्सर विभिन्न तकनीकी खराबियों के चलते बिजली गुल हो जाती थी। जिस पर लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्युत बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। आगामी कुछ दिनों में दोनों लाइनमैन खजियार में अपना काम संभाल लेंगे। इसकी पुष्टि बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता अरुण गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं को नियमित रूप से विद्युत मुुहैया करवाने में प्रयासरत है।

खजियार में आने वाले दिनों में पर्यटकों की आमद बढ़ जाएगी और पर्यटक पूरा दिन व देर शाम तक टहलते रहते हैं। ऐसे में होटलों व मुख्य जगहों पर बिजली की जरूरत पड़ेगी। पर्यटन सीजन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए इसके लिए दो कर्मचारी नियमित रूप से रहेंगे। यदि किसी कारणवश बिजली गुल भी होती है तो उसे तत्काल बहाल कर दिया जाएगा। बोर्ड ने यह फैसला पर्यटन सीजन को प्रभावित होने से रोकने के लिए लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें