फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई पर मनाई खुशी

Fri, 27 Feb 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी मेंदिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं के बरी होने की खुशी में मीठाई बांटते कार्
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। दिल्ली की अदालत की ओर से आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के बाद डलहौजी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बस स्टैंड डलहौजी में जिला अध्यक्ष अजय कुमार अटवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अक्षय कुमार, करण टंडन, परमजीत सिंह, सोहन सिंह, विवेक शर्मा, कमल शर्मा, डिंपल और रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष अजय कुमार अटवाल ने कहा कि दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले के नाम पर पार्टी नेताओं को बदनाम करने की जो साजिश रची गई थी, अदालत के फैसले ने उस झूठ को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी की राजनीति खत्म करने के लिए अरविंद केजरीवाल को गलत तरीके से इस मामले में फंसाया। झूठ और साजिश की राजनीति ज्यादा समय तक सच को दबा नहीं सकती और आज देश की जनता सब देख रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें