चंबा। आंगनबाड़ी केंद्र बरौर में पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह जानकारी पोषण के जिला समन्वयक विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिलेभर में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। हर दिन नए विषय पर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को मोबाइल फोन के दुष्परिणाम बताए गए। उन्हें बताया गया कि बच्चों को मोबाइल देने से उनकी आंखें कमजोर हो सकती हैं। इसलिए बच्चों से मोबाइल दूर रखें। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।