फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी करियां की टीम ने छह विकेट से मंगला जुनियर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में दशहरा क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच केसीसी करियां और मंगला जूनियर टीम के बीच खेला गया। इस मैच में करियां की टीम ने मंगला जूनियर को छह विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि मैच में जूनियर मंगला की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मंगला की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों 103 बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करियां जूनियर की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
करियां की ओर से आयुष ने 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। करियां ने यह मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता में करीब पचास टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें