फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कशिश, रचना और हिमानी की टीम अव्वल

Fri, 21 Nov 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास किहार में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कशिश, रचना और हिमानी की टीम ने पहला, जबकि मोहिनी, काजल और पूनम की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में रिया ने पहला और संजना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठन प्रतियोगिता में ललिता ने पहला और कशिश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में शिल्पा ने पहला, जिया ने दूसरा और बिंदु ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में नेहा ने पहला और गुलनाज ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि आरती और सोनाक्षी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। समन्वयक डॉ. कविता बिजलवान ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का मकसद छात्राओं को अहम जानकारियां उपलब्ध करवाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें