फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खब्बी धार में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Fri, 21 Nov 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के खब्बी धार में निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन विकास खंड की टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा और खंड विकास अधिकारी मैहला बशीर खान ने खब्बी धार क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत बैली प्रधान कमल कुमार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खब्बी धार को एक उभरती हुई ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे गेट निर्माण, तालाब का जीर्णोद्धार, स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, दुआरु से बड़ी जुम्महार नाग मंदिर तक नए रास्ते के निर्माण और वर्षा शालिका जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने इन कार्यों की गुणवत्ता की प्रशंसा की और संगठन को सभी शेष बचे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। खब्बी धार संगठन के अध्यक्ष राजिन्द्र ठाकुर ने कहा कि खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और जिला प्रशासन का सहयोग इस विकास यात्रा को नई दिशा और गति प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें