फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचाैथ : चंबा में मंदिर गईं महिलाएं, डलहौजी में खेला तंबोला

Wed, 01 Nov 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। जिला चंबा में कहीं मंदिरों में माथा टेककर तो कहीं मॉडर्न तरीके से करवाचौथ का त्योहार मनाया।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी डलहौजी में महिलाओं ने होटल माउंट व्यू में पारंपरिक और धार्मिक श्रद्धा उत्साह के साथ-साथ मॉडर्न तरीके से करवाचौथ का त्योहार मनाया। होटल माउंट व्यू में महिलाओं के मनोरंजन के लिए करवाचौथ इवेंट्स की भरमार रही। कई प्रकार की प्रतियोगिताएं, सेल्फीज, फन, गेम्स का दौर चला। सज-धज कर भारी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने नाच-गाकर खूब जश्न मनाया।
महिलाओं ने तंबोला का भी आनंद लिया। करवा चौथ पर इन गतिविधियों का आयोजन विशेष ओलंपिक भारत की जिला चंबा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद वंदना चड्ढा ने किया। करवाचौथ कांटेस्ट, मिसेज करवाचौथ, बेस्ट ज्वेलरी व बेस्ट ड्रेस, बैंगल्स गेम आदि का अवार्ड भी दिया गया। पारंपरिक के साथ आधुनिक रंग में रंगे इस करवाचौथ इवेंट में मिट्टी के करवों साथ आधुनिक रूप से सजे करवों का भी इस्तेमाल किया गया। महिलाओं ने हर चीज में कुछ अनोखी चीज जोड़ने की कोशिश की, फिर चाहे वो करवा चौथ पर की पूजा की थाली हो, सजी धजी छननी, चांदी के सिक्के या पीतल के दीयों का उपयोग हो या डिजाइनर कपड़े। महिलाओं ने फोटोशूट का आनंद भी उठाया। इससे पहले महिलाओं ने एकत्र होकर करवाचौथ पर सामूहिक पूजन किया। रात को चांद का दीदार करने के बाद पति के आशीर्वाद के साथ व्रत तोड़ा। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय में भी महिलाओं ने करवाचौथ पर्व पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाएं मंदिरों में पहुंची और अपने पति की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान शहर के समीप स्थित राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में महिलाएं काफी संख्या में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलाएं।संवाद

चंबा के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलाएं।संवाद

चंबा के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलाएं।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें