फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब

Wed, 01 Nov 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। रैत से वापस चंबा आ रहीं स्कूली छात्राओं को बस में अकेले भेजने के मामले पर उच्च शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी से जवाबतलब किया है।
विज्ञापन

स्कूली छात्राओं के साथ भेजे गए अध्यापकों की सूची भी तलब की है। अध्यापकों के नाम पहुंचने के बाद संबंधित स्कूल प्रधानाचार्याें को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के माध्यम से शिक्षकों से बच्चों को अकेला बस में छोड़ने का कारण पूछा जाएगा। मामले में अगर संतुष्टि भरा जवाब संबंधित अध्यापक नहीं देते हैं तो आगामी कार्रवाई के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के पास मामला भेजा जाएगा।
जिला कांगड़ा के रैत में हुई राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राएं भाग लेने गई थीं। खैरी के समीप अध्यापक बस से उतर गए और ब्रेक फास्ट के लिए बच्चों को पैसे दिए गए। इसके बाद बच्चे न्यू बस स्टैंड चंबा में अकेले पहुंचे। यहां बच्चों के साथ कोई अध्यापक नहीं था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी है। कहा कि संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्याें को नोटिस जारी किए जाएंगे और संबंधित अध्यापकों के जवाब लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें