फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियां पंचायत का वार्ड नंबर पांच जुखराड़ी, करियां सील, मुगला बाजार भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। शहर की समीपवर्ती ग्राम पंचायत करियां के वार्ड नंबर पांच में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद वार्ड नंबर पांच, साथ लगते गांव और करियां बाजार को सील कर दिया गया है।
इसके साथ ही मुगला बाजार को भी बंद करवा दिया गया है। पंचायत में कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित किए गए हैं। इन क्षेत्रों अब हर प्रकार की गतिविधि पर प्रतिबंध रहेगा। यहां आने वाले आदेशों तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। प्रशासन ने यहां पुलिस का पहरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

जबकि रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए लोगों को पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन से संपर्क करना होगा। बताया जा रहा है कि यह युवक मोहाली से करीब चार दिन पहले वापिस आया था। इसे होम क्वारंटीन किया गया था।
मगर युवक ने होम क्वारंटीन के नियमों को तोड़ा और शहर के समीप लगते एक मैरिज पैलेस में भी गया था। बहरहाल, इस मैरिज पैलेस को भी सील कर दिया गया है। बुधवार को युवक के सैंपल लिए गए। इसकी रिपोर्ट शनिवार को सुबह के समय आई।
रिपोर्ट आने के बाद युवक को जहां कोविड-केयर सेंटर बालू में शिफ्ट किया गया वहीं, प्रशासन ने भी विभिन्न गांवों सील कर दिया है। होम क्वारंटीन के उल्लंघन पर युवक के खिलाफ प्रशासन पुलिस में मुकद्दमा दर्ज करवाएगा।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग अब युवक के प्राइमरी कांटेक्ट की सूची तैयार करने और सैंपल लेने में जुट गया है। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि पॉजिटिव आए युवक को बालू शिफ्ट करवा दिया गया है।
विज्ञापन

करियां पंचायत के वार्ड नंबर पांच जुखराड़ी और साथ लगते गांव सहित करियां बाजार को सील करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि युवक शहर के समीप एक मैरिज पैलेस में भी गया था। युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें