चंबा के रावमापा करियां में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता शिविर आयोजित करवाया। शिविर में काउंसलर सपना कुमारी ने एचआईवी एड्स और टीबी के बारे में जागरूक किया। साथ ही नशीली दवाइयों के दुरुपयोग और नुकसान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रेखा शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि इस तरह के जागरूकता शिविर विद्यार्थियों के लिए ज्ञानावर्धक होते हैं। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।