चंबा चौगान में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता बल्लेबाज।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राज कुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बकाणी बी टीम ने जालपा को पांच विकेट से हराया। दूसरे मैच में ककियां की टीम ने डलहौजी को 32 रन से शिकस्त दी।
यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी। बताया कि पहले मैच में जालपा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 125 रन बनाए। इसमें जानू ने 38 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बकाणी बी की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इसमें आशू ने 41 रन बनाए। दिन के दूसरे मैच में ककियां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। इसमें कपिल ने 63 रन बनाए, जबकि सोनू ने 33 रन बनाए। डलहौजी की टीम 106 रनों पर ही सिमट गई। डलहौजी की ओर से अर्जुन ने 25 रन बनाए, जबकि ककियां से सोनू ने दो विकेट चटकाए। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में प्रवेश किया। संवाद