फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हादसे को न्योता दे रहा कांडी पुल, लोहे के जाले टूटे

Mon, 10 Apr 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में पुल बिना जाले के हादसे को न्योता देता कांडी पुल।संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-मंगलेरा मार्ग पर दयनीय कांडी पुल हादसे को न्योता दे रहा है। आलम यह है कि कांडी पुल काफी खस्ताहाल हो गया है। पुल के किनारे लोहे के जाले कई जगह से टूट गए हैैं। कांडी पुल से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इतना ही नहीं पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। पर्यटक यहां सेल्फी लेने के लिए कांडी पुल के पास जाते हैं। ग्रामीणों की मानें तो तेज हवा चलने से कांडी पुल हिलने लगता है। कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग ने पुल की सुध लेने के लिए कोई उचित प्रयास नहीं किए हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों सरोज कुमारी, उमा देवी, सुरेश कुमार, सूरज कुमार, प्रदीप शर्मा, आंचल और किरन का कहना है कि कांडी पुल के पास कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग से कांडी पुल के किनारे लोहे के बड़े जाले लगाने की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है लेकिन लोक निर्माण विभाग हर बार बात को अनसुना कर देता है। कहा कि किसी भी समय कांडी पुल टूट सकता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र पुल की सुध लेने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि कांडी पुल की मरम्मत करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें