चंबा। आईटीआई गरनोटा के खेल मैदान में कामला और खरगट टीमों के मध्य क्रिकेट का मैच खेला गया। इसमें कामला ने चार विकेट से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के आयोजक आदित्य भारद्वाज ने बताया कि टॉस जीत कर खरगट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए खरगट की टीम ने 20 ओवर में 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामला की टीम ने संभलकर खेलने का प्रयास किया, लेकिन खरगट के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के चलते मैच अंतिम ओवर की अंतिम गेंद तक गया। अंतिम गेंद पर एक रन लेकर कामला के बल्लेबाज ने मैच जीता दिया।