चंबा। विकास खंड भटियात के तहत काहरी पंचायत को अनारक्षित करने को लेकर स्थानीय निवासी शाम लाल उपायुक्त से मिला। शाम लाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस पंचायत में सिर्फ महिलाओं के लिए ही सीट आरक्षित होती आ रही है। इसके लिए हम पंचायत निवासी आपको पहले भी ज्ञापन दे चुके हैं। कहा कि इस बार भी हमारी पंचायत फिर से महिलाओं के लिए ही आरक्षित है जिससे कि पूरी पंचायत की जनता व क्षेत्र में निराशाजनक माहौल बना हुआ। गांव के युवाओं और जागरूक नागरिकों में यह भावना गहराती जा रही है कि उन्हें हर पंचायत का नेतृत्व करने से वंचित किया जा रहा है।