फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जुम्हार ने भरियां की टीम को दी शिकस्त

Fri, 14 Nov 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बल्लेबाज को रन आउट करने की को​शिश करता गेंदबाज।संवा
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान जुम्हार की टीम ने भरियां को 108 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में जुम्हार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 197 रन बनाए। इसमें छोटू ने 28 गेंदों में शानदार 79 रन की पारी खेली। सुमित ने ताबड़तोड़ 60 रन बनाए।
विज्ञापन

भरियां की ओर से अर्नव ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरियां की टीम 89 रन पर ही सिमट गई। इसमें भट्ट ने 42 रन की पारी खेली। जुम्हार की ओर से अभी ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें