चंबा के डलहौज़ी क्षेत्र में चल रही जलशक्ति विभाग की योजनाओं का निरीक्षण करती संयुक्त टीम।संवाद
डलहौजी। डलहौजी क्षेत्र में चलाई जा रहीं दो जल योजनाओं का इंजीनियर इन चीफ धर्मेद्र गिल और चीफ इंजीनियर दीपक गर्ग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता हेमंत पुरी और अधिशासी अभियंता संजय आचार्य भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। गौरतलब है कि इन पेयजल योजनाओं पर 98 करोड़ रुपये खर्च होंगे। संयुक्त टीम ने इन योजनाओं को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद