10वीं और जमा दो पास पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 23 अक्तूबर को साक्षात्कार
14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ भोजन और परिवहन की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से निजी कंपनी में फ्लोर स्टाफ के 100 पद भरने के लिए 23 अक्तूबर को कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि भर्ती के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या जमा दो पास और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को स्पेयर पार्ट्स की हैंडलिंग का कार्य करना होगा।
उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को 14,300 रुपये प्रतिमाह इन-हैंड वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ईएसआईसी, पीएफ, दिन में दो बार मुफ्त भोजन, चाय और परिवहन की सुविधा भी मिलेगी। कार्यस्थल गांव भाटियां, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में रहेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 23 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय चंबा में साक्षात्कार के लिए पहुंच सकते हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा।