फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 प्रशिक्षुओं ने दिया साक्षात्कार, 75 को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। बट्ट प्राइवेट आईटीआई बौंखरी मोड़ में शुक्रवार को आयोजित कैंपस इंटरव्यू में 130 बेरोजगार युवाओं ने भाग आजमाया। कैंपस इंटरव्यू में सुजुकी मोटर गुजरात की कंपनी ने 75 प्रशिक्षुओं का चयन किया। कंपनी के कर्मचारी के मुताबिक चयनित प्रशिक्षुओं को हन्सालपुर प्लांट गुजरात भेजा जाएगा। कैंपस इंटरव्यू को लेकर सुबह आठ बजे से ही संस्थान की ओर से सभी तैयारियां पूरी की थीं। धीरे-धीरे इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हुए। देखते ही देखते साक्षात्कार देने के लिए पहुंचने वाले युवाओं की लंबी कतार संस्थान के बाहर लग गई। साक्षात्कार देने के लिए पहुंचने वाले युवाओं के हाथ सैनिटाइज से साफकर, थर्मल स्क्रीनिंग से उनका तापमान जांच कर दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए। बता दें कि इंटरव्यू में विभिन्न व्यवसायों जैसे फीटर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, पेंटर जनरल, मशीनिस्ट, टर्नर, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशयन, ट्रैक्टर मैकेनिक, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ओटोमोबाइल व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त हुए युवाओं ने भाग लिया। आईटीआई बौंखरी मोड़ के प्राचार्य परवेज अली बट्ट ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की पालना की गई। बताया कि साक्षात्कार में 75 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें